Bihar News: अस्पताल में फर्श पर कराहती रही महिला, डॉक्टरों ने HIV पॉजिटिव बताकर डिलीवरी से किया इनकार
वैशाली जिले के सोनपुर में प्रसव पीड़ा से कराहती एक स्वस्थ गर्भवती महिला को एचआईवी पॉजिटिव बताकर प्रसव कराने से इनकार किए जाने पर सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रसव कराने से डॉक्टरों ने किया इनकार बताया गया है कि नयागांव थाना क्षेत्र की यह गर्भवती महिला पहले भी कई बार जांच के लिए अस्पताल आ चुकी थी। जब प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को उसके स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, तो जांच के बाद उसे एचआईवी पॉजिटिव बताया गया और प्रसव कराने से इनकार कर दिया गया। महिला दर्द से कराहती रही और स्वजन स्वास्थ्यकर्मियों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन अस्पताल का कोई भी कर्मचारी उसके पास आने को तैयार नहीं हुआ। परिवार की महिलाओं ने कराया प्रसव स्थिति बेकाबू होने पर वहां मौजूद आशा, ममता और परिवार की महिलाओं ने महिला को अस्पताल के भीतर ले जाकर उसकी देखभाल की। इसके बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। एचआईवी पॉजिटिव नहीं थी महिला बाद में अस्पताल के तकनीशियन की जांच रिपोर्ट पर भरोसा न होने के कारण महिला की निजी लैब में जांच कराई गई, जिसमें महिला को एचआईवी पॉजिटिव नहीं पाया गया। महिला पहले से ही दो बच्चों की मां है। उसका पति बाहर काम करता है और परिवार अत्यंत गरीब है। आर्थिक तंगी के कारण महिला किसी निजी अस्पताल में इलाज नहीं करा सकती थी और उसने प्रसव के लिए अनुमंडलीय अस्पताल को सुरक्षित माना। ये भी पढ़ें:मस्जिद के सामने युवकों ने लगाए आपत्तिजनक नारे, दो पक्षों के बीच बढ़ा तनाव, डीएम और SSP ने मामला संभाला क्या बोलींचिकित्सा पदाधिकारी वहींं, इस मामले पर अनुमंडलीय चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि उन्होंने संबंधित कर्मियों को डांट-फटकार लगाई है। महिला के साथ ऐसा होना उचित नहीं था, जबकि वह एचआईवी पॉजिटिव नहीं थी। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने अस्पताल में सुरक्षित यूनिफॉर्म और अलग व्यवस्थित कमरे की व्यवस्था की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 09:45 IST
Bihar News: अस्पताल में फर्श पर कराहती रही महिला, डॉक्टरों ने HIV पॉजिटिव बताकर डिलीवरी से किया इनकार #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #HajipurNews #VaishaliNews #HindiNews #BiharNews #VaishaliDistrict #SonpurSub-divisionalHospital #LaborPain #PregnantWoman #HivPositive #SubahSamachar
