Bihar News :शादी से पहले मातम, दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की हुई मौत
बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में फूलतोड़ स्टेट हाईवे-56 पर उसरी घाट गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ। मृतकों की पहचान नदी थाना क्षेत्र के कोला गांव निवासी शिवन निषाद के पुत्र विद्यानंद निषाद और स्वतंत्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र निवासी ब्रह्मदेव साह के पुत्र स्वतंत्र कुमार और नदी थाना क्षेत्र के सोमन कुमार राय शामिल हैं। 30 अप्रैल को होनी थी शादी बताया जा रहा है कि मृतक विद्यानंद निषाद आंध्र प्रदेश में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी, जिसके लिए वह करीब 10 दिन पहले ही अपने गांव आया था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था। बुआ के घर जाते समय हुआ हादसा शुक्रवार की शाम वह अपने दोस्त के साथ बाइक से अपनी बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विद्यानंद समेत तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कुशेश्वरस्थान पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विद्यानंद को मृत घोषित कर दिया। घर और ससुराल में पसरा मातम घटना के बाद मृतक के घर और उसके होने वाले ससुराल में कोहराम मच गया है। मां हीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार अपने बेटे का नाम लेकर बेहोश हो जा रही हैं। परिजन और आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं। बताया जाता है कि विद्यानंद दो भाइयों में छोटा था। इधर, घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दूसरे युवक स्वतंत्र कुमार की भी मौत हो गई। ये भी पढ़ें:जहानाबाद में ये सरकारी स्कूल या मनमर्जी का अड्डा शिक्षक ही तय करते हैं पढ़ाई का समय! इस संबंध में नदी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। वहीं, दोनों घायलों को भी इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक को जब्त कर लिया है और उसके मालिक की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 23:12 IST
Bihar News :शादी से पहले मातम, दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की हुई मौत #CityStates #Bihar #Darbhanga #BiharNews #SubahSamachar
