Bihar News : बिहार सरकार अब पहाड़ पर बनाएगी जेल, बिहार में मिलेगी अब कालापानी की सजा

बिहार में विपक्ष सरकार पर लगातार लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस संबंध मेंउपमुख्यमंत्रीसम्राट चौधरी नेविधानसभा में घोषणा करते हुए कहाकिकुख्यात अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार अब पहाड़ पर जेल बनाएगी। उन्होंने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि कुख्यात अपराधियों के लिएएक विशेष हाई-सिक्योरिटी जेलबनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जेल एक तरह से कालापानी की तरह होगी। सम्राट चौधरीने कहा कि बिहारमें बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिएपुलिसिंग में नए प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधियों के लिए एक विशेष हाई-सिक्योरिटी जेल पहाड़ी इलाके में बनाई जाएगी। वहां बंद कुख्यात अपराधियों कोबाहरी दुनिया और सभी तरह केनेटवर्क से पूरी तरह अलग रखा जाएगा।इस सिस्टम लाने के पीछे कामुख्य उद्देश्य जेलों के अंदरसे संचालित होने वाली आपराधिक गतिविधियोंपर पूर्णविराम लगाना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Patna Bihar



Bihar News : बिहार सरकार अब पहाड़ पर बनाएगी जेल, बिहार में मिलेगी अब कालापानी की सजा #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar