Bihar News: रोटरी पटना मिड टाउन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, जानिए किसने क्या कहा?

रोटरी क्लब पटना मिड टाउन का 48वां इंस्टॉलेशन समारोह शनिवार को शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजना कुमार ने क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला, जबकि प्रमेश कुमार सचिव और राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार पुलिस के डायरेक्टर जनरल (विजिलेंस) जितेंद्र सिंह गंगवाररहे, जबकि रोटरी क्लब के पूर्व जिला गवर्नर विपिन चाचान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्लब के सचिव प्रमेश कुमार ने संस्था की ओर से संचालित विभिन्न सेवा परियोजनाओं की जानकारी दी। वहीं, अध्यक्ष डॉ. रंजना कुमार ने कहा कि रोटरी क्लब आगे भी समाज के लिए उपयोगी सेवाएं देता रहेगा। उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र स्वार्थ से ऊपर सेवा है। कैंसर टीकाकरण जैसे क्षेत्रों में योगदान इस अवसर पर प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आर.एन. सिंह ने रोटरी सदस्यों से केवल सदस्य नहीं, बल्कि सच्चे रोटेरियन बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए संवेदनशीलता और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण है। म Bihar News:राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराएंगे इलाज निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है कार्यक्रम में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. वी.पी. सिंह ने बताया कि रोटरी की ओर से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम का संचालन विद्या नारायण और डॉ. प्रियांशिल सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व सचिव शरद रंजन और पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रतीक आनंद ने नई अध्यक्ष और सचिव को रोटरी का प्रतीक चिह्न सौंपा। समारोह में शहर के कई वरिष्ठ रोटेरियन और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 13:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Patna Bihar



Bihar News: रोटरी पटना मिड टाउन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, जानिए किसने क्या कहा? #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar