Bihar: तेजस्वी के MLC ने विधान मंडल परिसर में शराब की डिलीवरी का किया दावा, पहुंचाने वाले कौन हैं? यह भी बताया
बिहार में शराबबंदी पर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष सरकार को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। आज विधान परिषद् सदस्य और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंनेकहा कि बिहार में कोई भी ऐसी योजना नहीं चल रही है, जिसमें भ्रष्टाचार नहीं है। नल जल योजना, आवास योजना समेत सभी में भ्रष्टाचार व्यापत है। उन्होंने शराबबंदी को फेल बताते हुए कहा कि 2016 से पहले जितनी शराब बिहार में आती थी, उससे कई गुना ज्यादा शराब बंदी के बाद आ रही है। यूपी, झारखंड और बंगाल से आराम से शराब आ रही है और अवैध रूप से बेची जा रही है। युवा पीढ़ी बर्बाद हो गई। ऐसी कोई जगह नहीं पैसा देकर शराब की डिलीवरी नहीं हो जाए एमएलसी सुनील ने कहा किकम उम्र के युवा सूखे नशे का शिकार हो गए हैं। सीएम नीतीश कुमार राजा राम मोहन राय बनना चाहते थे लेकिन वह नहीं बन पाएं। वह शराबबंदी लागू करवा नहीं पाएं। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को मैं इसी सदन के प्रागंण में शराब की लाइव डिलीवरी करवा दूंगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप लोग कैमरा लेकर आइएगा मैं लाइव दिखा दूंगा। उन्होंन कहा कि केवल यहां ही नहीं अणे मार्ग में भी शराब की आसानी से डिलीवरी हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कोई ऐसी जगह नहीं है जहां पर पैसा देकर शराब की डिलीवरी नहीं हो जाए। जहां पर बड़े बड़े मंत्री और नेताओं का रहना होता है, वहां पर शराब की अवैध डिलीवरी होती है। स्कूल और कॉलेज के लड़के साइकिल और स्कूटर से डिलीवरी करते हैं। सरकार इसे रोक नहीं पा रही है। Bihar Vidhan Sabha Live:राजद विधायकों ने अमित शाह पर बोला हमला, विधानसभा में आज चार संशोधन विधेयक होगा पेश राजद एमएलसी पर एनडीए के विधायक ने किया पलटवार राजद एमएलसी सुनील सिंह पर पलटवार करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक दल के नेता और विधायक माधव आनंद ने कहा कि राजद वाले सुबह में कुछ और शाम में कुछ और बोलते हैं। वह लोग बेतुका बयान देते हैं। उन्होंने पता नहीं है कि शराबबंदी एक सफलतम कानून है। उन्हें अगर क्षमता है तो वह शराब की डिलीवरी करवा दें। किसी की इतनी हिम्मत है कि विधान मंडल परिसर में कोई शराब मंगवा लेगा। वह बेतुका बयान देते हैं। सुर्खियों में बने रहने के लिए वह ऐसा करते हैं। शिक्षा की कमी है। थोड़ा पढ़कर लिखकर उन्हें आना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 12:05 IST
Bihar: तेजस्वी के MLC ने विधान मंडल परिसर में शराब की डिलीवरी का किया दावा, पहुंचाने वाले कौन हैं? यह भी बताया #CityStates #Patna #BiharAssemblyComplex #BiharLegislativeAssembly #BiharLegislativeCouncil #RjdMlc #BiharNews #ProhibitionLaw #LiquorProhibition #SubahSamachar
