Bihar News: फैजल खान को अब 30 जून तक राहत, तब तक गिरफ्तारी लगी रही रोक; अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में यूट्यूबर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। जिला एवं सत्र न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 30 जून को निर्धारित की है। तब तक खान सर की गिरफ्तारी या उनके खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक जारी रहेगी। अब 30 जून को ही सुनवाई होगी शनिवार सुबह हुई सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत में वह अपडेटेड केस डायरी पेश कर दी, जिसे पिछली तारीख पर जिला जज ने तलब किया था। अब अदालत इसी अपडेटेड केस डायरी के आधार पर 30 जून को अग्रिम जमानत याचिका पर अंतिम फैसला सुनाएगी। इसी मामले में खान सर के दोनों निजी सुरक्षा कर्मियों की जमानत याचिका पर भी शुक्रवार को कोई निर्णय नहीं हो सका। उनकी याचिका पर भी अब 30 जून को ही सुनवाई होगी। खबर अपडेट हो रही है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 05:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Bihar Patna



Bihar News: फैजल खान को अब 30 जून तक राहत, तब तक गिरफ्तारी लगी रही रोक; अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत #CityStates #Bihar #Patna #SubahSamachar