Bihar News: आज दिल्ली वाले आवास पर गृह प्रवेश करेंगे नीतीश कुमार, कुछ देर में पटना से होंगे रवाना

जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह विशेष चार्टर्ड विमान से दिल्ली रवाना होंगे। राजधानी दिल्ली में उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में आवंटित नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी दिन गृह प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह विशेष चार्टर्ड विमान से पटना लौटेंगे। सूत्रों के अनुसार, गृह प्रवेश कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। पूजा-अर्चना में जनता दल यूनाइटेडऔर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर नए सरकारी आवास में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा का आयोजन किया जाएगा। खबर अपडेट हो रही है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 04:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Patna Bihar



Bihar News: आज दिल्ली वाले आवास पर गृह प्रवेश करेंगे नीतीश कुमार, कुछ देर में पटना से होंगे रवाना #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar