Bihar: बिल भुगतान के बदले मांग रहे थे 45 हजार की रिश्वत, निगरानी ब्यूरो ने पीओ और लेखापाल को रंगेहाथों दबोचा
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी टीम ने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रमण जी भाई और लेखापाल शाहिद अकरम को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर एक वेंडर का भुगतान कराने के बदले घूस मांगने का आरोप है। वेंडर से बिल भुगतान के लिए मांगी गई 45 हजार रुपये की रिश्वत जानकारी के अनुसार, वेंडर से बिल भुगतान के एवज में 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित विपिन कुमार ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अलौली प्रखंड कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की राशि ली, उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सरकारी विभागों में हड़कंप मचा गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान मनरेगा पीओ रमण जी भाई और लेखापाल शाहिद अकरम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमण जी भाई के पास चौथम प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार है। कार्रवाई के बाद निगरानी टीम दोनों को अपने साथ पूछताछ के लिए पटना ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अलौली प्रखंड कार्यालय समेत जिले के अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये भी पढ़ें-झाड़ियों में पड़ा था जिसे 'शव' समझ रहे थे लोग, पुलिस के पहुंचते ही अचानक उठ बैठा; हर कोई रह गया दंग निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि परिवादी की शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया था। टीम ने अलौली प्रखंड कार्यालय में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 20:46 IST
Bihar: बिल भुगतान के बदले मांग रहे थे 45 हजार की रिश्वत, निगरानी ब्यूरो ने पीओ और लेखापाल को रंगेहाथों दबोचा #CityStates #Crime #Bihar #Munger #KhagariaNews #AlouliBlock #MgnregaPoArrested #AccountantArrested #BribeCaseBihar #Rs45000Bribe #VigilanceInvestigationBureauBihar #CorruptionCase #TrapOperation #BiharVigilanceRaid #SubahSamachar
