Bihar News : खान सर करेंगे आज सरेंडर, भारी संख्या में पहुंची पुलिस

खान सर पर आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश की प्राथमिक दर्ज होने के बाद उनके गिरफ्तारी की उम्मीद बढ़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक खान सर आज रात तक पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेंगे। फैजल खान उर्फ खान सर और रोशन आनंद के बीच बढ़ते वर्चस्व का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि रोशन आनंद सर को बेवजह फसाया गया है, इसीलिए उनको जल्द से जल्द रिहा किया जाए। वहीं दूसरी तरफ फैजल खान के खिलाफ काफी आक्रोश है। उनकी मांग है कि फैजल खान उर्फ खान सर ऊर्फ खान सर की अविलंब गिरफ्तारी हो। कोचिंग क्लास भी हो सकती है सील मिली जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस का खान सर पर दबाव है कि वह आत्मसमर्पण करे अन्यथा उनके कोचिंग संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी यह भी मिल रही है कि पुलिस को सहयोग नहीं करने पर कोचिंग को भी सील किया जा सकता है। यही वजह है कि आज दिनभर बड़े बड़े वकीलों का आना-जाना लगा रहा। खान सर चाहते हैं कि यह गिरफ्तारी रविवार तक रुक जाए लेकिन पटना पुलिस का यह दवाब है कि वह आज ही सरेंडर कर दें। ये भी पढ़ें-विधान परिषद की चार सीटों के लिए नीतीश ने प्रत्याशी दिए; JDU से निशांत के अलावा किन्हें मौका लगभग 8 बजे भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस संबंध में कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि मामला हिंसक न हो इस वजह से पुलिसबलों की तैनाती की गई है. लेकिन सच्चाई यह है कि खान सर आज आत्मसमर्पण करेंगे और इसी वजह से यहाँ भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News : खान सर करेंगे आज सरेंडर, भारी संख्या में पहुंची पुलिस #CityStates #Patna #Bihar #KhanSir #FaizalKhan #PatnaNews #CoachingDispute #RoshanAnand #PatnaPolice #SurrenderSpeculation #SubahSamachar