Bihar News : ट्रेनों के लिए बने पुल पर पैदल चल रहा था युवक, अचानक आई जनहित एक्सप्रेस; लोगों के सामने मौत

मधेपुरा में बुधवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शहर के जयपालपट्टी रेलवे पुल के पास हुई। रात आठ बजे तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन भाग नहीं सका जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे जनहित एक्सप्रेस मधेपुरा से पूर्णिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक रेलवे पुल से होकर गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन को तेज रफ्तार में आता देख पुल के नीचे मौजूद लोगों ने युवक को आवाज लगाकर भागने को कहा, लेकिन वह समय रहते पुल से हट नहीं सका। देखते ही देखते ट्रेन युवक को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक पुल से नीचे नदी में जा गिरा। मछुआरों ने नदी से निकाला शव, मौत हो चुकी थी घटना के बाद नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में उतरकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। देर रात तक पहचान का प्रयास होता रहा, थानों को सूचना स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। बाद में सदर थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि रात तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी। इसी पुल पर टक्कर लगने पर नीचे गिरा युवक

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 21:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News : ट्रेनों के लिए बने पुल पर पैदल चल रहा था युवक, अचानक आई जनहित एक्सप्रेस; लोगों के सामने मौत #CityStates #Bihar #Kosi #MadhepuraNews #BiharNews #KosiNews #SubahSamachar