Bihar News: नए कपड़े ना मिलने से नाराज था युवक, जंगल में जाकर कर ली आत्महत्या

जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरी जंगल के पास मंगलवार को एक 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे ग्रामीणों ने गमछे के सहारे पेड़ से लटका शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बोझायत गांव निवासी नीरज कुमार, पिता सकिंदर यादव के रूप में हुई है। सोमवार शाम से लापता था मृतक परिजनों के अनुसार नीरज सोमवार शाम से लापता था। बताया जाता है कि वह अपने नाना जोवराज यादव के केतारी बांक स्थित घर में रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार को मेला देखने जाने के लिए उसने नए कपड़े की मांग की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजनों ने असमर्थता जताई, जिससे वह नाराज हो गया और शाम को घर से निकल गया। पढ़ने में होनहार था युवक परिजनों को उम्मीद थी कि वह दोस्तों के साथ होगा और लौट आएगा, लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों के अनुसार नीरज शांत स्वभाव का और पढ़ाई में रुचि रखने वाला युवक था। ये भी पढ़ें:बिहार के लिए बड़ी सौगात, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 468 करोड़ के MoU, पैदा होंगी 10 हजार नौकरियां जांच में जुटी पुलिस गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने फांसी में प्रयुक्त गमछा जब्त कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 14:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: नए कपड़े ना मिलने से नाराज था युवक, जंगल में जाकर कर ली आत्महत्या #CityStates #Bihar #Munger #Jamui #JamuiNews #GarhiPoliceStation #SohariJungleTheDeceasedWasNeerajKumarAYoun #BiharNews #SubahSamachar