Bihar News: 30 मई तक मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण जरूरी, नहीं तो अटक सकती है पेंशन; जानें क्या करना होगा

पटना में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले करीब 91 लाख 25 हजार लोगों ने अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) करा लिया है। बाकी बचे पेंशनधारियों से उन्होंने 30 मई तक यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। मंत्री ने बताया कि पेंशनधारी पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर मुफ्त में जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर पेंशन मिलने में परेशानी हो सकती है। पढ़ें:वंदे भारत का एक स्टेशन और बढ़ा, पुणे वाली स्पेशल ट्रेन दो दिन रद्द; कहां हो रहा स्पीड ट्रायल उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समय पर पहुंचे। साथ ही योजनाओं की लगातार निगरानी और प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया। बैठक में वृद्ध, दिव्यांग, विधवा, कुष्ठ पीड़ित और भिक्षुकों को मिलने वाली आर्थिक सहायता योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: 30 मई तक मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण जरूरी, नहीं तो अटक सकती है पेंशन; जानें क्या करना होगा #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #Patna #PatnaNews #PatnaViralNews #BiharViralNews #BiharHindiNews #BiharLatestNews #SubahSamachar