Bihar News: नौकरी का झांसा देकर तीन साल किया दुष्कर्म, बिन ब्याही लड़की बनी मां, युवक ने अपनाने से किया इनकार
दरभंगाजिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ नौकरी दिलाने और शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हासी गांव निवासी अभिषेक राय के खिलाफ बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान परिजनों का कहना है कि वर्ष 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवक ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुंबई चलने को कहा। इसके बाद वर्ष 2023 में युवती नौकरी के लालच में अभिषेक राय के साथ मुंबई चली गई। वहां उसने युवती को नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती बिन ब्याही मां बन गई और अब उसकी एक तीन साल की बेटी है। परिजनों का आरोप है कि अब आरोपी अभिषेक राय शादी से इनकार कर रहा है और युवती को अपनाने से भी मना कर रहा है। आरोपी ने यवुती और भाई परकिया हमला युवती के भाई ने बताया कि 10 फरवरी 2026 को अभिषेक राय उसकी बहन को मुंबई से गांव लेकर आया था। 25 फरवरी को परिवार के लोग एक शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान अभिषेक राय अपने पिता नवीन राय और चार अज्ञात लोगों के साथ घर पहुंचा। वहां उसने युवती पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे भाई के साथ भी मारपीट की गई। आरोपी जाते समय दो साल की बच्ची को भी अपने साथ ले गया और उसे बेचने की धमकी दी। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंततः 21 मार्च को बहेड़ा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई। थाने को अपने जेब में रखने की बात करता है आरोपी परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी फोन पर धमकी देता है कि वह पहले भी कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है और उसका कुछ नहीं बिगाड़ा जा सकता। वह खुद को प्रभावशाली बताते हुए थानों को अपने नियंत्रण में रखने की बात करता है। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही युवती वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को शादी और नौकरी का झांसा देकर तीन साल पहले मुंबई ले गया था। वहां न नौकरी दिलाई और न ही शादी की। करीब तीन वर्षों तक बेटी को अपने साथ रखकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। इसी दौरान बेटी के गर्भ से एक बच्ची का जन्म हुआ। सामाजिक लोक-लाज के कारण युवती बिना किसी को बताए उसके साथ रहने को मजबूर रही। हाल ही में आरोपी ने घर आकर बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इतना ही नहीं, आरोपी बेटी का मोबाइल भी छीनकर ले गया, जिसमें कई अहम सबूत मौजूद थे। ये भी पढ़ें:रोहतास आएंगे CM नीतीश, डेहरी स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे निरीक्षण, देंगे 158 करोड़ की सौगात पुलिस ने क्या कहा इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और बच्ची की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 07:48 IST
Bihar News: नौकरी का झांसा देकर तीन साल किया दुष्कर्म, बिन ब्याही लड़की बनी मां, युवक ने अपनाने से किया इनकार #CityStates #Bihar #Darbhanga #BaheraPoliceStation #JobPromise #MarriagePromise #Girl #UnwedMother #AbhishekRai #Attack #GirlKidnapped #SubahSamachar
