बिहार: मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी पर एफआईआर, जानें किस मामले में हुआ केस दर्ज

मोकामा विधायक अनंत सिंह और पटना स्नातक क्षेत्र के जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के रोड शो को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। आदर्श आचार संहिता, विधि-व्यवस्था के उल्लंघन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर अराजकता की स्थिति उत्पन्न करने के आरोप में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें आयोजक कर्मवीर सिंह को भी नामजद किया गया है। प्रशासन ने बाढ़ और मोकामा थाना क्षेत्रों में ये मामले दर्ज किए हैं। बाढ़ थाने में दो और मोकामा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें आचार संहिता के उल्लंघन, विधि-व्यवस्था बाधित करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना से जुड़े आरोप शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रोड शो के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी। अनुमति के तहत केवल 10 गाड़ियों के इस्तेमाल की इजाजत दी गई थी। इसके बावजूद बाढ़ में आयोजित रोड शो के दौरान 11 जेसीबी मशीनों से फूलों की वर्षा कराई गई। इस मामले में विधायक के रिश्तेदार और रोड शो के आयोजक कर्मवीर सिंह को भी नामजद किया गया है। पढे़ं:पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- फिर साथ बने जोड़ी रोड शो के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कई जेसीबी मशीनें खड़ी कर दी गई थीं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और स्थानीय प्रशासन को यातायात सुचारु कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि इस मामले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें दो बाढ़ थाना और एक मोकामा थाना में दर्ज हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद क्षेत्र का राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 15:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिहार: मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी पर एफआईआर, जानें किस मामले में हुआ केस दर्ज #CityStates #Bihar #Patna #AnantSinghFir #AnantSinghRoadshow #CaseAgainstDr.AnujSingh #MokamaNews #MokamaMlaAnantSingh #JanSuraajCandidateAnujSingh #2026BiharElections #SubahSamachar