पांच दशक बाद चौथे सदन पहुंचेंगे नीतीश?: कैसे विधानसभा, लोकसभा और विधान परिषद में हुई एंट्री, जानें चुनावी सफर

नीतीश कुमार बिहार में बीते 21 साल से सत्ता का पर्याय बने हुए हैं। साल 2000 में भी नीतीश महज सात दिन के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे। वो वक्त हो या आज का वक्त नीतीश इन 25 वर्षों में कभी भी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े। हर बार विधान परिषद सदस्य के रूप में ही उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि नीतीश कुमार सिर्फ विधान परिषद तक ही सीमित रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में लोकसभा से लेकर विधानसभा तक के चुनाव लड़े और जीत हासिल की। इसके बाद ही वे विधान परिषद का हिस्सा बने। हालांकि, उनका यह सफर इतना भी आसान नहीं रहा है। नीतीश के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात करें तो वो साल 1977 था, जब नीतीश हरनौत विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। पहले ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, समय के साथ नीतीश ने न सिर्फ चुनाव जीते, बल्कि हरनौत को अपना अभेद्य किला तक बना लिया। हालांकि, आगे के वर्षों में नीतीश बिना विधानसभा चुनाव लड़े ही मुख्यमंत्री का पद अपने पास रखा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 15:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पांच दशक बाद चौथे सदन पहुंचेंगे नीतीश?: कैसे विधानसभा, लोकसभा और विधान परिषद में हुई एंट्री, जानें चुनावी सफर #IndiaNews #International #NitishKumarRajyaSabhaNomination #NitishKumarElectoralHistory #NitishKumarAssemblySeat #NitishKumarInLokSabha #NitishKumarLegislativeCouncil #BiharCm #BiharChiefMinister #BiharCmNitishKumar #SubahSamachar