Bihar: बिहार के सेतु मिश्रा ने रचा इतिहास, एशियाई अंडर-23 चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
बिहार के युवा एथलीट सेतु मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में बिहार के सेतु मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम की इस सफलता ने देशभर में खुशी की लहर दौड़ा दी है। खेल प्रेमियों और विभिन्न क्षेत्रों से सेतु मिश्रा सहित पूरी भारतीय टीम को बधाइयों का सिलसिला जारी है। सेतु मिश्रा की उपलब्धि पर बिहार को गर्व बिहार के प्रतिभाशाली धावक सेतु मिश्रा ने अपने शानदार प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा बुलंद किया। उनकी इस उपलब्धि को बिहार के खेल इतिहास के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि सेतु मिश्रा की यह सफलता राज्य के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। ये भी पढ़ें-Bihar:डीजे पर गाना बजाने को लेकर बवाल, शादी समारोह में मचा खूनी संघर्ष; वाहन की चपेट में युवक की मौत, कई घायल युवा खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा सेतु मिश्रा की स्वर्णिम सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि से बिहार के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और खेलों के प्रति युवाओं का रुझान भी मजबूत होगा। देशभर के खेल प्रेमियों ने सेतु मिश्रा और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 04:52 IST
Bihar: बिहार के सेतु मिश्रा ने रचा इतिहास, एशियाई अंडर-23 चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक #CityStates #Patna #Bihar #SetuMishra #BiharAthlete #AsianU23AthleticsChampionship #IndiaGoldMedal #4x400MixedRelay #ChinaAthleticsChampionship #BiharSportsNews #SubahSamachar
