बिहार में हंगामा: पीएम मोदी पर खरगे के बिगड़े बोल को सुधारने के लिए प्रदर्शन; भाजपा नेता सड़कों पर उतरे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की बिहार प्रदेश इकाई ने पटना में प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से डाकबंगला चौराहे तक मार्च निकाला और खरगे का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुजुर्ग खरगे शर्म करो, अपशब्द बोलना बंद करो जैसे नारे लिखे बैनर-पोस्टर के साथ नारेबाजी की। प्रदर्शन में मंत्री रामकृपाल यादव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह देशव्यापी प्रदर्शन है और सभी राज्यों की राजधानियों में भाजपा कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं। सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्षी गठबंधन के नेताओं को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और खरगे को पूरे देश से कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए माफी मांगनी चाहिए। सरावगी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 13:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Patna Bihar



बिहार में हंगामा: पीएम मोदी पर खरगे के बिगड़े बोल को सुधारने के लिए प्रदर्शन; भाजपा नेता सड़कों पर उतरे #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar