Bihar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

सचिवालय से जिलों तक नई नियुक्तियों की लहर बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 जुलाई 2026 को अधिसूचना संख्या 11687 जारी कर 36 बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस फेरबदल में लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। अमिताभ सिंह को सीवान का नया उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं, अनिल कुमार को समाज कल्याण विभाग और गिरधारी लाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। सुरेन्द्र प्रसाद को मुजफ्फरपुर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है, जिन्हें शिवहर का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। भवन निर्माण विभाग में उप सचिव बनीं मृदुला कुमारी महिला अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन पर फोकस इस सूची में महिला अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। मृदुला कुमारी को भवन निर्माण विभाग में उप सचिव और राखी कुमारी को किशनगंज का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। यह भी पढ़ें:महिला से मारपीट के आरोप में डायल-112 के एएसआई लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद एसपी की कार्रवाई अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में फिरोज अख्तर को कटिहार का अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) और रवि रंजन कुमार गुप्ता को पटना का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। भागलपुर और बेगूसराय जैसे जिलों में भी लोक शिकायत निवारण अधिकारियों की तैनाती की गई है। खबर अपडेट हो रही है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी #CityStates #Bihar #Patna #LatestNews #BreakingNews #IndiaUpdates #BiharAdministrativeTransfer #BiharBasOfficersList #BiharGovernmentNotification2026 #बिहारसरकारकी2026कीअधिसूचना #बिहारप्रशासनिकतबादले #बिहारBasअधिकारियोंकीसूची #SubahSamachar