Mandi News: ऊना बच्ची मामले में बड़ा खुलासा... सीएफएसएल रिपोर्ट में सड़क हादसा साबित

अफवाहों पर लगा विराम ,सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबरें निकलीं गलत पुलिस ने की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की अपीलसंवाद न्यूज एजेंसीबडूही/ऊना। जिले के एक मासूम बच्ची से जुड़े मामले में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। शुरुआती दिनों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह दावा किया गया था कि कंजक बैठने गई बच्ची के साथ गलत व्यवहार हुआ है, जिसके बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी साक्ष्यों को केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था। विस्तृत जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से यह सामने आया है कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की कोई गलत हरकत नहीं हुई थी, बल्कि यह एक सड़क हादसा था। इस रिपोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैली तमाम अफवाहें और आरोप पूरी तरह गलत साबित हो गए हैं।घटना का प्रभाव जिले में काफी देखने को मिला, जहां बिना पुष्टि के वायरल हुई पोस्टों और वीडियो के कारण लोगों में भ्रम और भावनात्मक तनाव फैल गया था। कई लोगों ने जल्दबाजी में जानकारी साझा कर दी, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई।अब सच्चाई सामने आने के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना को बिना आधिकारिक पुष्टि के साझा न करें। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि इस तरह की भ्रामक खबरों से समाज में गलत संदेश जाता है और धार्मिक भावनाएं भी आहत होती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 17:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: ऊना बच्ची मामले में बड़ा खुलासा... सीएफएसएल रिपोर्ट में सड़क हादसा साबित #BigRevelationInUnaGirlCase...CFSLReportProvesRoadAccident #SubahSamachar