पांच जिगरी दोस्तों की मौत: खुशियों के आंगन में मातम की दस्तक से रुक गया डीजे, और रो पड़ा पूरा गांव; भीषण हादसा
गोहाना के भावड़ गांव में जहां कुछ ही देर पहले डीजे की धुनों पर खुशियां झूम रही थीं, वहीं अचानक आई एक मनहूस खबर ने पूरे माहौल को सन्नाटे में बदल दिया। दो बेटियों की शादी का जश्न चल रहा था, एक की विदाई हो चुकी थी और दूसरी की बरात का इंतजार था। तभी सड़क हादसे में रोहतक के पांच जिगरी दोस्तों की मौत की सूचना पहुंची और देखते ही देखते शहनाइयों की आवाज चीखों में बदल गई। डीजे तुरंत बंद करवा दिया गया, सजे पंडाल में मातम छा गया और लोग रोते-बिलखते अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। खुशी का वो आंगन पलभर में आंसुओं से भर गया। पूरा गांव गहरे सदमे में डूब गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 11:19 IST
पांच जिगरी दोस्तों की मौत: खुशियों के आंगन में मातम की दस्तक से रुक गया डीजे, और रो पड़ा पूरा गांव; भीषण हादसा #CityStates #Rohtak #Haryana #RoadAccident #RoadAccidentInSonipat #SubahSamachar
