Mandi News: भूपेंद्र ने आंदोलन को दिया समर्थन

धर्मपुर (मंडी)। संधोल अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर आठ दिन से चल रहे आंदोलन को सोमवार को पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने समर्थन दिया। वह मजदूर यूनियन के अध्यक्ष करतार सिंह चौहान, लुद्दर सिंह और किसान सभा के प्रकाश सकलानी, मेहर सिंह और मनोज पठानिया के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संधोल क्षेत्र के लोग लंबे समय से पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। वर्ष 2023 में भी महिलाओं ने इसी मांग को लेकर आंदोलन किया था। उस समय अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और सभी जरूरी जांच सुविधाएं 100 दिन के भीतर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 430 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व और वर्तमान दोनों सरकारों ने संधोल क्षेत्र की उपेक्षा की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 16:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: भूपेंद्र ने आंदोलन को दिया समर्थन #BhupendraExtendedSupportToTheMovement. #SubahSamachar