बीएचयू में प्लेसमेंट: टॉप 5 में चार छात्राएं, ऑफर भी चार गुना ज्यादा; दो विभागों से 22 का हुआ चयन

बीएचयू में 22 छात्र और छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। बीएचयू के विज्ञान संस्थान की ओर से 13वें इंस्टीट्यूट बुलेटिन के मुताबिक पैकेज के मामले में शीर्ष पांच में चार छात्राएं ही हैं और चारों का पैकेज एक समान 11.89 लाख रुपये का रहा। इनमें सांख्यिकी विभाग की परास्नातक की छात्रा जया भारद्वाज, परिणीता और सलोनी कुमार सिंह को एसेंचर कंपनी की ओर से ऑफर दिया गया है। बीएचयू की ओर से जारी इस न्यूजलेटर में तीन महीने के आंकड़ों को जोड़ा गया है। इससे पहले अक्तूबर में जारी न्यूजलेटर में छह विद्यार्थियों को ऑफर मिले थे, लेकिन अधिकतम पैकेज सात लाख रुपये तक गया था। इस बार उससे करीब दो गुना ज्यादा पैकेज गया है। साथ ही पहले पांच छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था, जबकि इस बार उससे चार गुना से भी ज्यादा विद्यार्थियों को ऑफर मिले हैं। इससे बीएचयू प्रशासन उत्साहित है। प्रशासन का कहना है कि प्लेसमेंट और सालाना वेतन पैकेज बढ़ रहा है। इसका सीधा फायदा विद्यार्थियों को मिलेगा। छात्राओं के सेलेक्शन से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 13:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बीएचयू में प्लेसमेंट: टॉप 5 में चार छात्राएं, ऑफर भी चार गुना ज्यादा; दो विभागों से 22 का हुआ चयन #CityStates #Varanasi #BhuPlacement2026 #BhuJobOffer #VaranasiNews #SubahSamachar