बीएचयू: दिव्यांगों को निशुल्क भोजन, यूजी-पीजी और डिप्लोमा छात्रों को हर साल दिए जाएंगे 9000 रुपये
बीएचयू में अब दिव्यांग छात्रों को फ्री और गरीब-मेधावियों को रियायती रेट पर खाना मिलेगा। 70 रुपये में एक दिन यानी कि दोनों वक्त के भोजन की व्यवस्था होगी। दूसरी ओर आम यूजी-पीजी विद्यार्थी को अर्न व्हाईल लर्न स्कीम की मदद से हर साल 9000 रुपये दिए जाएंगे। इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ जोड़ा गया है। देख-सुन न पाने वाले छात्रों को 10 हजार रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) धारक विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये हर साल होगी। शुक्रवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने ये घोषणाएं कीं। इसे भी पढ़ें;गंजारी स्टेडियम की बदलेगी तस्वीर: चारों तरफ बिछेगा फोरलेन का जाल, रिंग रोड से बनेगा नया ट्रैफिक सर्किट बीएचयू में शुक्रवार को गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्र कल्याण स्कीम जारी कर बताया गया कि दिव्यांगों को शुक्रवार से लेकर 30 जून 2027 कुल नौ महीने या जब तक परीक्षा समाप्त नहीं होगी तब तक फ्री भोजन मिलेगा। मेधावियों और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को हर दिन 70 रुपये में भोजन मिलेगा। संकाय की ओर से भेजे गए डिटेल के आधार पर ही छात्रों को 30 जून 2027 तक यह सुविधा मिलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 03, 2026, 11:05 IST
बीएचयू: दिव्यांगों को निशुल्क भोजन, यूजी-पीजी और डिप्लोमा छात्रों को हर साल दिए जाएंगे 9000 रुपये #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #BhuFreeMeals #SubahSamachar
