भोपाल में आज: राज्योत्सव में सजेगी लोक संस्कृति की महफिल, मुख्यमंत्री मंत्रालय में लेंगे बैठकें
राज्योत्सव में आज सांस्कृतिक कार्यक्रम मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को तीन दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सोमवार को दूसरे दिन लाल परेड ग्राउंड में शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें 20 से अधिक लोक एवं जनजातीय नृत्य दल प्रस्तुतियां देंगे। दोपहर 12 से रात 8 बजे तक कृषि प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। ये भी पढ़ें-एमपी: भव्यता, उल्लास और सांस्कृतिक वैभव के साथ हुआ मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मंत्रालय में सीएम बैठक लेंगे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम: डॉ. मोहन यादव सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक मंत्रालय में दो बैठकों में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिवनी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 2:55 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे शहीद स्मारक ग्राउंड पहुंचकर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। ये भी पढ़ें-एमपी में MSME के लिए बनेगी अलग कंपनी, निजी इंडस्ट्रियल पार्क पर मिलेगा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 08:46 IST
भोपाल में आज: राज्योत्सव में सजेगी लोक संस्कृति की महफिल, मुख्यमंत्री मंत्रालय में लेंगे बैठकें #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #TodayInBhopal:MadhyaPradeshFoundationDay #RajyaUtsav2026 #ChiefMinisterMohanYadav #LalParadeGround #FolkDancePerformances #TribalCulture #MinisterialMeeting #BalramKrishiMahotsav #VisitToJabalpur #'saveDemocracy #SubahSamachar
