Kotputli-Behror News: भिवाड़ी अग्निकांड में घायल सीए की उपचार के दौरान मौत, कई झुलसे लोगों का इलाज जारी

यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग ने एक व्यक्ति की जान ले ली। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे रामको मेटल फैक्ट्री के संचालक देवेंद्र सिंह के भाई एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट हरपाल सिंह की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं फैक्ट्री संचालक सहित अन्य घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामको मेटल फैक्ट्री और उसके समीप स्थित एक अन्य औद्योगिक इकाई में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटों तथा घने धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय फैक्ट्री में संचालक देवेंद्र सिंह, उनके भाई हरपाल सिंह और कई कर्मचारी मौजूद थे। आग की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घंटों चला राहत और बचाव अभियान सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसे नियंत्रित करने में घंटों का समय लग गया। दमकलकर्मियों, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। ये भी पढ़ें:Bhiwadi Fire:सुलग उठा भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया, दो फैक्ट्रियां में लगी भीषण आग, पांच मजदूर झुलसे दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हादसे में पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी को पहले स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर दिल्ली रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट हरपाल सिंह की मौत हो गई। उनके निधन से परिवार और औद्योगिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वहीं रामको मेटल फैक्ट्री के संचालक देवेंद्र सिंह का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों की हालत पर भी चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। आग लगने के कारणों की जांच जारी प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों को लेकर कई संभावनाएं सामने आई हैं। अधिकारियों के अनुसार पड़ोसी परिसर में खड़े एक ऑयल टैंकर से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस, अग्निशमन विभाग और प्रशासन की टीमें घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी जांच कर रही हैं। करोड़ों की संपत्ति को नुकसान इस अग्निकांड में फैक्ट्री भवन, मशीनरी, तैयार माल और अन्य संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करोड़ों रुपये की संपत्ति प्रभावित हुई है। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा मानकों की समीक्षा की मांग की है। प्रशासन ने जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 15:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotputli-Behror News: भिवाड़ी अग्निकांड में घायल सीए की उपचार के दौरान मौत, कई झुलसे लोगों का इलाज जारी #CityStates #Kotputli-behror #Rajasthan #BhiwadiNews #BhiwadiFireIncident #FactoryFire #RamcoMetalFactory #HarpalSingh #CharteredAccountantDeath #IndustrialFireAccident #BhiwadiIndustrialArea #DevendraSingh #DelhiTreatment #SubahSamachar