Panipat News: योग स्पोर्ट्स स्पर्धा में भतेरी, सलोनी और रवि ने जीता स्वर्ण पदक

पानीपत। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को महाराणा गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में छठी जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान भतेरी, सलोनी और रवि ने योग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भी अपना दबदबा बरकरार रखते हुए दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। समिति संरक्षक जसमेर सिंह, काउंसलर लोकमान सिंह, अध्यक्ष अशोक मित्तल और सचिव प्रदीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। काउंसलर लोकमान सिंह ने कहा कि जिला पहले भी देश को कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दे चुका है। योग के माध्यम से कई युवाओं को सरकारी नौकरियां भी मिली हैं। यह इस क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। संरक्षक जसमेर सिंह ने कहा कि बच्चों का उत्साह और मेहनत देखकर स्पष्ट है कि जिले में योग का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रतियोगिता का सफल संचालन छह अलग-अलग चरणों में किया गया। मंच संचालन योगाचार्य रूद्र ने किया। निर्णायक की भूमिका अनिल, मनजीत, निशांत, नियती व मुस्कान ने निभाई। इस अवसर पर सरपंच प्रवीण नांदल, डॉ. रविंद्र नांदल, सुरेंद्र नांदल, मास्टर चेतराम नांदल, राजू नांदल और सोनू नांदल मौजूद रहे। संवादये रहे परिणाम बालिका : 10 से 14 आयु वर्ग में क्रीति ने प्रथम, वंशिका रानी ने द्वितीय और हेतिशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 से 18 आयु वर्ग में सलोनी प्रथम, आयुषी द्वितीय और राशी तृतीय स्थान पर रही। 18 से 28 आयु वर्ग में देवी प्रथम, शिवानी द्वितीय और एंजल गोयल तृतीय रहीं। कलात्मक व लयबद्ध (आर्टिस्टिक व रिदमिक) योग में भतेरी और कशिश ने दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता।बालक वर्ग: 10 से 14 आयु वर्ग में हार्दिक, 14 से 18 में रवि और 18 से 28 वर्ग में दीपांशु ने स्वर्ण पदक जीता। अन्य वर्ग में 14 से 18 आयु वर्ग ट्रेडिशनल में यश और 35 से 45 आयु वर्ग में राधे श्याम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जिलास्तरीययोगास्नप्रतियोगितामेंयोगकरतेप्रतिभागी।स्रोत:समिति जिलास्तरीययोगास्नप्रतियोगितामेंयोगकरतेप्रतिभागी।स्रोत:समिति

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 03:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: योग स्पोर्ट्स स्पर्धा में भतेरी, सलोनी और रवि ने जीता स्वर्ण पदक #Bhateri #Saloni #AndRaviWonGoldMedalsInTheYogaSportsCompetition. #SubahSamachar