Haridwar News: 29 जून को भारत गौरव ट्रेन दक्षिण भारत दर्शन के लिए होगी रवाना
- तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, कन्याकुमारी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शनहरिद्वार। दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी ने विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन शुरू किया है। 29 जून को ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव होगा। 12 दिन की यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग समेत कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी।आईआरसीटीसी के स्टेशन ऑफिसर अमित राणा ने बताया कि यह यात्रा 29 जून से 10 जुलाई तक संचालित होगी। 11 रात और 12 दिन के इस टूर पैकेज में रेल यात्रा, आवास, भोजन और स्थानीय भ्रमण की सुविधाएं शामिल हैं। ट्रेन में कुल 751 यात्रियों के लिए व्यवस्था की गई है, जिनमें 2 एसी की 49, 3 एसी की 210 और स्लीपर श्रेणी की 492 सीटें उपलब्ध हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज और मानिकपुर सहित कई स्टेशनों से यात्रियों को साथ लेकर चलेगी। उन्होंने बताया कि स्लीपर श्रेणी का किराया 24,350 रुपये, 3 एसी का 41,800 रुपये और 2 एसी का 55,750 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। पैकेज में शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था तथा स्थानीय भ्रमण के लिए बस सुविधा भी शामिल है। बच्चों के लिए रियायती पैकेज उपलब्ध हैं। यात्रियों को एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है। यहां कर सकते हैं संपर्क- स्टेशन ऑफिसर अमित राणा के मुताबिक, इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। साथ ही 9236391908, 8287930908, 8287930199, 9417105544, 7302821864, 8303555714, 9717649856 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 19:07 IST
Haridwar News: 29 जून को भारत गौरव ट्रेन दक्षिण भारत दर्शन के लिए होगी रवाना #BharatGauravTrainDepartsForSouthIndiaTourOnJune29 #SubahSamachar
