Una News: पंडोगा नागवणा मंदिर में लगाया भंडारा

पंडोगा (ऊना)। पंडोगा क्षेत्र के नागवणा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने मिलकर व्यवस्थाओं को संभाला। श्रद्धालुओं कंचन, प्रेम कुमार, विजय ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और आपसी प्रेम भावना को मजबूत करते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: पंडोगा नागवणा मंदिर में लगाया भंडारा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar