Hamirpur (Himachal) News: पर्यावरण संरक्षण के लिए भलेठ स्कूल को सम्मान
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ को पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कृष्ट काम करने के लिए ईको विज्ञान फाउंडेशन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय में किया। वेस्ट और सस्टेनेबिलिटी पर काम करने के लिए वाले स्कूलों और अध्यापकों को यह सम्मान ईको विज्ञान के विप्रो आर्थियन कार्यक्रम के तहत दिया जाता है। प्रधानाचार्य मंजरी वी महाजन के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अपने स्थानीय क्षेत्र में वेस्ट से जुड़ी समस्याओं को गहराई से समझा और उनके व्यावहारिक समाधान खोजने पर कार्य किया। विद्यार्थियों ने न केवल कचरे के प्रकारों की पहचान की बल्कि उसके प्रबंधन, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के प्रभावी तरीके भी विकसित किए। इस प्रक्रिया में उन्होंने सामुदायिक भागीदारी को भी बढ़ावा दिया, जिससे स्थानीय लोगों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी। एक रिपोर्ट के मुताबिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ इस कार्य के लिए पहले 30 विद्यालयों में स्थान मिला। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय अध्यापकों, सीएमसी और पंचायत सदस्यों को देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह संभव हो पाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 00:18 IST
Hamirpur (Himachal) News: पर्यावरण संरक्षण के लिए भलेठ स्कूल को सम्मान #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar
