Bihar News: भागलपुर में कूड़े के ढेर में मिला मासूम का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों में आक्रोश
भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित ललमटिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। श्री चंपापुर दिगंबर जैन मंदिर के पास नगर निगम के कूड़ा ढोने वाले ठेले में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे लोग मृतक की पहचान मोहम्मद शमीर (10 वर्ष), पिता मोहम्मद इजहार, निवासी ललमटिया थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह नगर निगम के सफाईकर्मी जब कूड़ा उठाने पहुंचे, तो उन्होंने ठेले में बच्चे का शव देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात अपराधी ने बच्चे की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कूड़े के ठेले में फेंक दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही ललमटिया, नाथनगर और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार सरकारी बस ने ली कपड़ा कारोबारी की जान; हादसे के बाद भड़का गुस्सा, बस में की गई तोड़फोड़ जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार भागलपुर सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 13:53 IST
Bihar News: भागलपुर में कूड़े के ढेर में मिला मासूम का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों में आक्रोश #CityStates #Bhagalpur #Bihar #Rajasthan #BhagalpurChildMurderCase #LalmatiaDeadBodyFound #NaugachiaCrimeNewsBihar #ChildBodyFoundInGarbage #MohammadShamirDeathCase #BiharShockingCrimeNews #SubahSamachar
