Cyber Fraud: सावधान! शादी का कार्ड डाउनलोड करना भी पड़ सकता है भारी, APK फाइल कर सकती है खाता खाली

मेरठ सहित पश्चिमी यूपी में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन शातिर अपराधी ठगी के नए नए तरीके इजाद कर रहे हैं। ठगी करने के आरोपियों के तरीके इतने शातिर हैं कि आम आदमी ही नहीं, पढ़ा-लिखा वर्ग भी इनके झांसे में आ रहा है। साइबर ठग फर्जी ई-शॉपिंग साइट से सस्ता सामान खरीदने, ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा, शादी के कार्ड डाउनलोड करने, ई-चालान भरने या सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी देने के नाम पर एपीके फाइल भेजते हैं। इस फाइल को इंस्टॉल करते ही मोबाइल में छिपा सॉफ्टवेयर एक्टिव हो जाता है, जो कॉल, मैसेज, बैंकिंग ऐप और ओटीपी तक एक्सेस कर लेता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 06:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Cyber Fraud: सावधान! शादी का कार्ड डाउनलोड करना भी पड़ सकता है भारी, APK फाइल कर सकती है खाता खाली #CityStates #Meerut #CyberCrime #ApkFraud #OnlineScam #WeddingCardScam #MeerutNews #CyberThugs #DigitalArrestScam #FakeApkFile #CyberSafetyTips #साइबरठगी #SubahSamachar