यूएस-ईरान टकराव के बीच दुबई में फंस गईं बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली, होटल के पास हुआ धमाका; परिवार चिंतित

अमेरिका, इस्राइल और ईरान टकराव के कारण जंग जैसी स्थिति बन गई है। इस वजह से कई जगहों पर फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। कुछ फिल्मी सितारे दुबई और मिडिल ईस्ट में मौजूद थे, अब वह इस संकट में बुरी तरह से फंस चुके हैं। इस मुश्किल घड़ी में मशहूर बंगाली एक्टर सुभाश्री गांगुली और उनके बेटे युवान भी दुबई में फंसे हुए हैं। अमेरिका, इस्राइल और ईरान टकराव के कारण दुबई में भी तनाव बढ़ गया है। सुभाश्री के दुबई में फंसे होने की जानकारी परिवार ने रविवार को साझा की है। सुभाश्री के होटल के पास हुआ धमाका सुभाश्री गांगुली के पति, फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और तृणमूल कांग्रेस के एमएलए राज चक्रवर्ती पत्नी और बेटे को लेकर चिंतित हैं। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, वे शनिवार को छुट्टी मनाने दुबई पहुंचे थे। तब से स्थिति और भी मुश्किल हो गई है। युवान सुभाश्री के साथ है, ऐसे में चिंता और भी बढ़ गई है। वे पाम जुमेराह में ठहरे हैं, उनके होटल के पास एक धमाका हुआ था। वहां के अधिकारियों ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि दुबई में मौजूद दोस्त और रिश्तेदार सुभाश्री की मदद कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें:सोनल चौहान ने पीएम से मांगी मदद, विष्णु मांचू ने बताया दुबई का हाल; यूएस-ईरान टकराव के बीच मुश्किल में सितारे

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 18:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Entertainment National



यूएस-ईरान टकराव के बीच दुबई में फंस गईं बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली, होटल के पास हुआ धमाका; परिवार चिंतित #Entertainment #National #SubahSamachar