बंगाल चुनाव: राहुल गांधी का कोलकाता दौरा हुआ रद्द, कांग्रेस ने ममता सरकार पर लगाए अनुमति न देने का आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 23 अप्रैल को कोलकाता का तय दौरा रद्द कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय प्रशासन ने कथित तौर पर इस कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। राहुल गांधी पश्चिम बंगाल की राजधानी में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभालने के लिए आने वाले थे। कांग्रेस ने लगायाआरोप कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने जरूरी मंजूरी नहीं दी। पार्टी के अनुसार, उन्होंने प्रशासनिक मंजूरी के लिए शाम छह बजे तक इंतजार किया। जब स्थानीय पुलिस ने अनुमति नहीं दी, तो 23 अप्रैल के कार्यक्रम के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करना संभव नहीं रह गया। अब पार्टी नए कार्यक्रम के लिए फिर से आवेदन करेगी। राहुल गांधी का यह दौरा अब 25 या 26 अप्रैल को हो सकता है। ये भी पढ़ें:Politics:बंगाल की राजनीति में झालमुड़ी के बाद मछली का तड़का, CM ममता बोलीं- पीएम मोदी के लिए खुद पकाऊंगी यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल में चल रही चुनावी हलचल के बीच सामने आया है। यहां कांग्रेस और वाम मोर्चा गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सीधा मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा से है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इस बार कांग्रेस की कोशिश तृणमूल और भाजपा के बीच के इस मुकाबले को त्रिकोणीय का लक्ष्य लेकर चल रही है। अन्य वीडियो-
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 17:45 IST
बंगाल चुनाव: राहुल गांधी का कोलकाता दौरा हुआ रद्द, कांग्रेस ने ममता सरकार पर लगाए अनुमति न देने का आरोप #IndiaNews #National #AssemblyElection2026 #MamataBanerjee #WestBengalElection2026 #TmcRally #PoliticalAllegations #BengalPolitics #ElectionCampaign #WestBengalAssemblyElection2026 #CongressAlliance #Congress #SubahSamachar
