UP: खुद को बताता था क्षत्रिय महासभा का महासचिव, सत्ताधारी नेताओं के ईद-गिर्द रहता था राज; लड़ना चाहता था चुनाव
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी मयंक मिश्रा और विक्की मौर्या को बक्सर, बिहार के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी राज सिंह बलिया सदर कोतवाली के आनंद नगर का निवासी है। राज सिंह खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताता था और सत्ताधारी नेताओं के ईद-गिर्द रहता था। उसपर तीन आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। यूपी एसटीएफ और कोलकाता पुलिस ने राज सिंह को अयोध्या जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से नौ मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस उसे बंगाल लेकर चली गई थी। मां जामवंती देवी ने बेटे राज सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 08:26 IST
UP: खुद को बताता था क्षत्रिय महासभा का महासचिव, सत्ताधारी नेताओं के ईद-गिर्द रहता था राज; लड़ना चाहता था चुनाव #CityStates #Ballia #Varanasi #Lucknow #Ayodhya #UttarPradesh #Kolkata #SuvenduAdhikariPaMurder #SubahSamachar
