Rewari News: कंपनी के सीएसआर फंड से आकेड़ा में कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

धारूहेड़ा। ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों की दिशा में ग्राम पंचायत आकेड़ा में नजदीक के ही औद्योगिक कस्बे में स्थित जगवार कंपनी के सीएसआर फंड के तहत विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ गांव की महिलाओं, बच्चों और अन्य ग्रामीणों को मिल रहा है।ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि सीएसआर फंड के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों के लिए निशुल्क कढ़ाई-बुनाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें। वहीं, स्कूली बच्चों के लिए फ्री ट्यूशन कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं जिससे उनकी पढ़ाई में सुधार हो रहा है।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक बुधवार को निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाता है। कैंप में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की जाती है और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती हैं।सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि जगवार कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत संचालित ये गतिविधियां गांव के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की तथा कंपनी का आभार व्यक्त किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rewari News: कंपनी के सीएसआर फंड से आकेड़ा में कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ #BenefitsOfSkillDevelopment #Education #AndHealthServicesInAkedaThroughTheCompany'sCSRFund. #SubahSamachar