Balrampur News: लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित
बलरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित और प्रीलिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय मिलता है। इसमें पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनके भी मामले लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते हैं, वे 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। (संवाद)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 16:18 IST
Balrampur News: लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित #UpNews #BalrampurNews #SubahSamachar
