Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना की नियमित किस्त न मिलने से लाभार्थी महिलाएं परेशान
पानीपत। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी कुछ लाभार्थी नियमित भुगतान न मिलने के कारण परेशान हैं। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि कभी दो महीने तो कभी तीन महीने के अंतराल के बाद एक साथ मिल रही है। इससे महिलाओं को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं।सुताना गांव की काशी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए यह योजना अच्छी है, क्योंकि इससे घर के कुछ खर्च पूरे करने में मदद मिलती है लेकिन पिछले कुछ समय से भुगतान में लगातार देरी हो रही है। उनकी राशि तीन महीने में आई है। उन्हें यह भी पता नहीं चलता कि अगली किस्त कब आएगी। ऐसे में उन्हें अपने खर्चों की योजना बनाने में कठिनाई होती है।इसराना की सुनीता देवी ने बताया कि योजना की राशि उनके खाते में हर महीने नहीं आती। कभी दो महीने बाद तो कभी तीन महीने बाद एक साथ राशि जमा होती है। बापौली की रेखा ने बताया कि यदि योजना में हर महीने तय समय पर भुगतान हो तो महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें बार-बार बैंक जाकर खाते की जानकारी भी नहीं लेनी पड़ेगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 02, 2026, 02:58 IST
Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना की नियमित किस्त न मिलने से लाभार्थी महिलाएं परेशान #BeneficiaryWomenDistressedOverNon-receiptOfRegularInstallmentsUnderTheLadoLakshmiYojana. #SubahSamachar
