2026 IPL : आईपीएल में 'बेमिसाल बिहार' टीम! बेशर्त सहयोग के लिए किस बिजनेसमैन ने हाथ बढ़ाया?
बिहार मूल के जाने मानेउद्योगपति और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं।इस बार उन्होंनेक्रिकेट, आईपीएल और बिहार की टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “क्या आपको नहीं लगता कि चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंसऔर कोलकाता नाइट राइडर्सकी तरह बिहार की भी एक शानदार टीम होनी चाहिए” उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं। पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में वनडे दोहरा शतक लगाया। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वहीं गोपालगंज के साधारण परिवार से आने वाले साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरे देश की नजर है। PM Modi :विदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारियों को कर दिया खुश; सीएम सम्राट ने क्या लिखा मैं बिहार के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा हूं अनिल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें हमेशा यह बात खलती है कि बिहार को क्रिकेट में अब तक वह पहचान और सम्मान नहीं मिल पाया, जिसका वह हकदार है। उन्होंने लिखा कि मेरा हमेशा से सपना रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। हमारे खिलाड़ियों को भी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर सुविधाएं बिहार में ही मिलनी चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो बिहार की टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल हो सकती है। मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। बिना शर्त के समर्थन देने का दावा उद्योगपति ने आगे लिखा कि मैंनेबिहार के खिलाड़ियों और युवाओं को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा देता हूं। मैं बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी ओर से बिना शर्त पूरा समर्थन दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक भावना है। अब समय आ गया है कि हमारी मिट्टी का प्रतिभा मैदान पर अपना दम दिखाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 09:29 IST
2026 IPL : आईपीएल में 'बेमिसाल बिहार' टीम! बेशर्त सहयोग के लिए किस बिजनेसमैन ने हाथ बढ़ाया? #CityStates #Bihar #Patna #BiharNews #AnilAgarwal #CricketNews #IshanKishan #VaibhavSuryavanshi #SaqibHussain #BiharCricketAssociation #BiharNewsUpdates #SubahSamachar
