Breathing Technique: सांस लेने का सही तरीका, सीखें बेली ब्रीदिंग और पाएं जबरदस्त फायदे

Saans Lene Ka Sahi Tarika: व्यक्ति दिनभर में हजारों बार सांस लेताहै, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप सही तरीके से सांस ले भी रहे हैं या नहीं विशेषज्ञों के अनुसार, हम में से करीब 90% लोग गलत तरीके से सांस लेते हैं, यानी केवल छातीतक सांस भरते हैं, जिससे शरीर को पूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। यही वजह है कि थकान, तनाव और चिंता जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। योग और प्राचीन भारतीय परंपराओं में सांस लेने के सही तरीके को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। खासकर प्राणायाम और बेली ब्रीदिंग को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। इस तकनीक में सांस लेते समय पेट बाहर की ओर फैलता है और छोड़ते समय अंदर की ओर जाता है। अगर आप भी अपनी सेहत सुधारना चाहते हैं, तनाव कम करना चाहते हैं और शरीर में ऊर्जा बढ़ाना चाहते हैं, तो बेली ब्रीदिंग आपके लिए एक आसान और असरदार तरीका हो सकता है। यहांआपको सांस लेने की सही तकनीक, इसके फायदे और इसे करने का आसान तरीका बताएंगे। क्या है बेली ब्रीदिंग बेली ब्रीदिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें आप गहरी सांस लेते समय पेट को फैलाते हैं, न कि सिर्फ छाती को। यह सांस फेफड़ों के निचले हिस्से तक पहुंचती है, जिससे शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। कैसे करें सही तरीके से बेली ब्रीदिंग आराम से बैठें या लेट जाएं। एक हाथ पेट पर रखें। धीरे-धीरे नाक से सांस लें और पेट बाहर आए। मुंह या नाक से सांस छोड़ें। इस दौरान पेट अंदर जाए। रोज 5-10 मिनट अभ्यास करें। बेली ब्रीदिंग के जबरदस्त फायदे तनाव और एंग्जायटी कम करता है। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। नींद की गुणवत्ता सुधारता है। सांस लेते समय क्या गलती करते हैं लोग लोग सिर्फ छाती से सांस लेते हैं। बहुत तेज या उथली सांस लेना भी गलत है। नियमित अभ्यास न करने से भी गलती हो जाती है। सही तरीके से सांस लेने और इसके स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए सही तकनीक और नियमितता जरूरी है। कब और कितनी बार करें सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा है। रात में सोने से पहले भी कर सकते हैं। दिन में 2-3 बार अभ्यास फायदेमंद कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 10:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Breathing Technique: सांस लेने का सही तरीका, सीखें बेली ब्रीदिंग और पाएं जबरदस्त फायदे #YogaAndHealth #National #BreathingTechnique #BellyBreathing #YogaTips #SubahSamachar