Beginner Friendly Trek: पहली बार के लिए 5 सबसे आसान और खूबसूरत ट्रेक, खर्च भी बेहद कम
Easy Trekking Places in India For Beginners:अगर आप पहाड़ों से प्यार करते हैं और पहली बार ट्रेकिंगका प्लान बना रहे हैं, तो भारत में कई ऐसे ट्रैक मौजूद हैं जो पहली बार वाले यात्रियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट माने जाते हैं। इन ट्रेक्स पर जाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। कम बजट में भी आप शानदार पहाड़, झरने, जंगल और खूबसूरत सूर्योदय का मजा ले सकते हैं। आजकल युवाओं के बीच वीकेंड ट्रैकिंग ट्रिप्सतेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। लोग शहर की भागदौड़ और तनाव से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं। ऐसे में छोटे और आसान ट्रेक सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आते हैं। इन ट्रेक्स पर ज्यादा अनुभव की जरूरत नहीं होती और फिटनेस का बेसिक स्तर होने पर भी आसानी से पूरा किया जा सकता है। भारत के हिमाचल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कई ऐसे ट्रैल्सहैं जो कम समय और कम खर्च में शानदार रोमांचक अनुभव देते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ या सोलो ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो ये बिगिनर फ्रेंडली ट्रेक आपके लिए यादगार साबित हो सकते हैं। यहां भारत के कुछ सबसे आसान, खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली ट्रेकिंग स्थलों के बारे में बताया जा रहा है। ट्रेकिंग पर जाते समय इन बातों का रखें ध्यान पहली बार ट्रेकिंग पर जा रहे हैं तो ज्यादा भारी सामान न ले जाएं। आरामदायक जूते, पानी की बोतल, रेनकोट और बेसिक दवाएंजरूर रखें। हमेशा ग्रुप के साथ ट्रेक करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें ताकि ट्रिपआरामदायक और सुरक्षित बनी रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 13:49 IST
Beginner Friendly Trek: पहली बार के लिए 5 सबसे आसान और खूबसूरत ट्रेक, खर्च भी बेहद कम #Travel #National #Trek #Trekking #WeekendTrip #AdventureTrip #SubahSamachar
