चुनाव के लिए कमर कस लें बीडीओ : अश्वनी
कुल्लू। जिले के सभी खंड विकास अधिकारी अपने स्तर पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पंचायत चुनाव संपन्न करने के लिए तैयार रहें। चुनाव कार्य के लिए आवश्यक प्रशिक्षण पर फोकस करें। यह आदेश अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर खंड विकास अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में दिए। उन्होंने आठ मई तक सभी पोलिंग स्टेशनों की सूची बनाकर भेजने के आदेश भी जारी किए। कहा है कि बैलेट बॉक्स की जांच भी समय पर कर लें। काउंटिंग केंद्र के आवश्यक प्रबंध भी पूरा करें। उन्होंने कहा कि चुनाव सामग्री भेज दी गई है। सभी स्थानों पर बैलेट पेपर राइटिंग के लिए एआरओ द्वारा दिया डाटा ही प्रयोग करें। उन्होंने मीडिया नियंत्रण कक्ष स्थापित करने को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी दयाराम ठाकुर उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 23:20 IST
चुनाव के लिए कमर कस लें बीडीओ : अश्वनी #BDOShouldGearUpForTheBoat:Ashwani #SubahSamachar
