UP: बीबीए छात्र निकला पेपर लीक गैंग का मास्टरमाइंड, टेलीग्राम पर बेच रहा था SI भर्ती परीक्षा का पेपर
लखनऊ की हुसैनगंज पुलिस ने पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का कथित प्रश्नपत्र बेचने के आरोपी शाहगंज निवासी अरमान खान को गिरफ्तार किया है। वह बीबीए कर रहा है। उसने अपने साथी आयुष बघेल के साथ टेलीग्राम पर चैनल बनाया था। इस पर प्रश्नपत्र बेचने का झांसा देकर अभ्यर्थियों को ठग रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि अरमान ऑनलाइन रकम लेने के बाद ई-कॉमर्स कंपनियों के गिफ्ट कार्ड लेता था। इसके बाद अपने साथी को कूपन का कोड भेज देता था। इससे दोनों के बीच किसी तरह का लेन-देन का रिकॉर्ड नहीं रहता था। हजरतगंज एसीपी विकास जायसवाल ने बताया कि लक्ष्मीपुरम कॉलोनी निवासी अरमान खान बीबीए का छात्र है। थाना न्यू आगरा की इंजीनियर्स कालोनी निवासी आयुष बघेल उसका दोस्त है। दो महीने पहले आयुष को जेल भेजा गया था। आरोपियों ने टेलीग्राम चैनल बनाया था। इस पर भर्ती परीक्षा का पेपर बेचने का झांसा देकर एक अभ्यर्थी से 10 से 25 हजार रुपये तक ठग रहे थे। पूछताछ में कई जानकारी मिली है। इस पर लखनऊ पुलिस जल्द आगरा आ सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 10:04 IST
UP: बीबीए छात्र निकला पेपर लीक गैंग का मास्टरमाइंड, टेलीग्राम पर बेच रहा था SI भर्ती परीक्षा का पेपर #CityStates #Agra #UttarPradesh #SiRecruitmentPaperLeak #ArmaanKhanArrested #TelegramScam #LucknowPoliceAction #ShahganjAgra #ExamFraud #OnlineFraudGang #AyushBaghel #Siभर्तीपेपरलीक #अरमानखानगिरफ्तारी #SubahSamachar
