Kangra News: लंज कॉलेज में शुरू होंगे बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए के कोर्स

रैत (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय लंज में बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों को स्वीकृति मिलने पर पूरे लंज व आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बड़ी उपलब्धि पर शनिवार को कॉलेज परिसर में एक आभार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि इन सभी व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आगामी 3 अगस्त से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम के दौरान चंगर कांग्रेस कमेटी, चंगर संघर्ष समिति, विभिन्न पंचायतों के प्रधानों और अभिभावकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया का एक सुर में आभार व्यक्त किया और धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया के निरंतर प्रयासों से ही आज लंज जैसे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपने ही घर-द्वार पर उच्च तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा की सुविधा मिल रही है। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर दाखिला लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 19:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: लंज कॉलेज में शुरू होंगे बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए के कोर्स #KangraNews #TodayNews #KangraHindiNews #SubahSamachar