बस्ती सॉकर लीग : टांडा ने जीता खिताब, गोंडा को 2-1 से हरायाग
बस्ती। बस्ती सॉकर लीग के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में टांडा की टीम ने गोंडा को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, जूनियर वर्ग के फाइनल में आद्य-11 ने जयपुरिया-11 को 2-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन चार मुकाबले खेले गए।पहला सेमीफाइनल टांडा और मऊ के बीच हुआ। टांडा की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में बस्ती और गोंडा की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें गोंडा ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में टांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोंडा को 2-1 से शिकस्त दी। जूनियर वर्ग के फाइनल में आद्य-11 ने जयपुरिया-11 को 2-0 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता का समापन सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने किया। आयोजक विवेक पांडेय ने जानकारी दी। अध्यक्ष आलोक पांडेय ने प्रतियोगिता में खेलप्रेमियों के सहयोग के लिए आभार जताया। विजेता टीम को सम्मानित किया गया। संयोजक शौर्य प्रताप सिंह ने दर्शकों और खेल प्रेमियों का धन्यवाद किया। इस दौरान सभासद पप्पू शुक्ला, सोनू पांडेय, मुरली पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, आरजू श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, प्रियांशु त्रिपाठी, विनय उपाध्याय, लाला उपाध्याय, आदित्य उपाध्याय, प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, अनुराग शुक्ला, राजकुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। ं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 02:04 IST
बस्ती सॉकर लीग : टांडा ने जीता खिताब, गोंडा को 2-1 से हरायाग #BastiNews #SubahSamachar
