Gurugram News: घर में घुसकर सरिया से परिवार के साथ की मारपीट

महिला की शिकायत पर कई नामजद लोगों के खिलाफ बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। बिलासपुर थाना के अंतर्गत चमनपुरा कॉलोनी में 24 जून की रात को घर का दरवाजा तोड़कर परिवार वालों के साथ लाठी व सरिया से मारपीट की गई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर गलत हरकत करने व कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं। मामले में पीड़ित महिला वर्षा की शिकायत पर कई नामजदों के खिलाफ बिलासपुर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पीड़ित महिला वर्षा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जून की रात करीब 8.30 बजे वह परिवार के साथ घर पर थीं। इसी दौरान आरोपी विनोद ने आवाज लगाकर दरवाजा खोलने को कहा। जब पीड़िता ने देखा कि विनोद के साथ कई अन्य लोग भी हैं तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। आरोप है कि आरोपी जबरन घर का दरवाजा तोड़कर लाठी, सरिया व अन्य हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट करने के साथ ही जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि पीड़िता के साथ बदसलूकी करने के साथ ही कपड़े भी फाड़े। शोर शराबा सुनकर जब पड़ोसी मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित महिला ने शिकायत में विनोद, परवीन, नवीन, विवेक, गोलू, नीटु, मनीष, बिटु, सुरेश देवी, मुन्नी, सपना व जोनी सहित अन्य लोगों नामजद किया है। घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत मिलने के बाद 25 जून को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए। शिकायत व बयान के आधार पर मामले में एक जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की छानबीन महिला हेड कांस्टेबल साहिल बाला कर रही हैं। ---- मारपीट मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। -सुनील कुमार, प्रभारी, बिलासपुर थाना

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 18:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: घर में घुसकर सरिया से परिवार के साथ की मारपीट #BargedIntoTheHouseAndAssaultedTheFamilyWithAnIronRod. #SubahSamachar