बीच गंगा में बंद हुआ बजड़े का इंजन: 40 यात्रियों का जल पुलिस ने किया रेस्क्यू, 30 मिनट तक हो-हल्ला; परेशानी

Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गंगा में नौकायन का आनंद लेने निकले करीब 40 यात्रियों की उस समय सांसें अटक गईं, जब उनका बजड़ा बीच धारा में अचानक बंद हो गया। घटना रविवार सुबह अस्सी घाट के सामने हुई, जहां तकनीकी खराबी के कारण बजड़े का इंजन काम करना बंद कर दिया। करीब आधे घंटे तक यात्री बीच गंगा में फंसे रहे। बाद में जल पुलिस और अन्य नाविकों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार सामने घाट से एक बजड़े पर सवार होकर 40 यात्री गंगा में नौकायन के लिए निकले थे। बजड़ा रविदास घाट से चलकर अस्सी घाट की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान अस्सी घाट के सामने पहुंचते ही उसका इंजन अचानक बंद हो गया। चालक ने इंजन को दोबारा चालू करने की कई बार कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे बजड़े पर सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 09:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बीच गंगा में बंद हुआ बजड़े का इंजन: 40 यात्रियों का जल पुलिस ने किया रेस्क्यू, 30 मिनट तक हो-हल्ला; परेशानी #CityStates #Varanasi #Ballia #BargeShip #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar