रातभर चली तेज बारिश : बापौली में सबसे अधिक 18 एमएम, धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिले

पानीपत। जिले में सोमवार देर रात से तड़के तक तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इसके बाद दिन के समय रुक-रुककर हल्की से मध्यम बूंदाबांदी चली। मानसून की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली और धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जिला में औसतन 10.6 एमएब बारिश दर्ज की। बापौली खंड में सबसे अधिक 18 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि पानीपत शहर में 10 एमएम बारिश हुई। जीटी रोड खादी आश्रम के नजदीक और गीता मंदिर रोड समेत कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। सोमवार को दिनभर के समय हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बाद देर रात को करीब 12 बजे मौसम में फिर से बदलाव आ गया। आधी रात को शुरू बारिश मंगलवार तड़के छह बजे तक चली। इसके बाद हल्की से मध्यम बूंदाबांदी दिनभर रुक-रुककर चली। ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे कई क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र, उझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बुधवार को क्षेत्र में घने बादल छाए रहेंगे, जबकि वीरवार को हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी। शुक्रवार को एक बार फिर तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। डॉ. सतपाल सिंह ने कहा कि मौसम के इस बदलाव को देखते हुए धान की फसल में किसी भी प्रकार के कीटनाशक या अन्य रसायनों का छिड़काव करते समय विशेष सावधानी बरतें। लगातार बारिश की स्थिति में छिड़काव व्यर्थ हो सकता है, इसलिए मौसम साफ होने पर ही कृषि दवाइयों का प्रयोग करें।बाॅक्सखंडवार बारिश का विवरण खंड बारिश (एमएम)पानीपत 10समालखा 08इसराना 08बापौली 18मतलाैडा 09------------------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 22, 2026, 04:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रातभर चली तेज बारिश : बापौली में सबसे अधिक 18 एमएम, धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिले #BapauliRecordedTheHighestRainfallAt18Mm;PaddyFarmersAreDelighted. #SubahSamachar