Jammu News: पूर्व सोसायटी से हिसाब मांगने के लिए भूख हड़ताल शुरू

बनतालाब। पलौड़ा नाके के निकट पाम आइस लैंड अपार्टमेंट स्थित रायल पाम वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। सदस्यों का आरोप है कि पुरानी एसोसिएशनों ने घोटाला किया है जो हिसाब नहीं दे रहे हैं। कर्ण पंडोह ने बताया कि बिना पंजीकरण सोसायटी में कमेटियां बनाई गईं। अधिकारी जबरन कार्यालय में ताले लगाकर गायब हो गए। सभी सदस्यों ने हर महीने पैसे जमा करवाए थे जिसका हिसाब मांगना हक है। जब तक पदाधिकारी पैसों का हिसाब नहीं देंगे, भूख हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन के बाद से सोसायटी में तनाव का माहौल है। भूख हड़ताल पर रविंद्र, सुशील विज, विनोद भान, कुलदीप कटौच, रंजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, विनोद कुमार बैठे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 02:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: पूर्व सोसायटी से हिसाब मांगने के लिए भूख हड़ताल शुरू #Bantalab #HungerStrike #SubahSamachar