आज खुले रहेंगे बैंक: सोमवार से तीन दिन तक छुट्टी, चार मार्च को BHU, ट्रॉमा सेंटर की OPD और सर्जरी रहेगी बंद
Holi: होली को लेकर बैंकों में शनिवार की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। शनिवार यानी 28 फरवरी को सभी बैंक खुले रहेंगे, जबकि सोमवार से बुधवार तक लगातार तीन दिन तक छुट्टी रहेगी। उधर, बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी और सामान्य सर्जरी की सेवा होली के दिन, 4 मार्च को बंद रहेगी। इसके अलावा 2 और 3 मार्च को जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी चार घंटे यानी सुबह 8 से 2 बजे की बजाय केवल 8 से 12 बजे तक चलेगी। होली के दिन, 4 मार्च को बीएचयू की तरह ही अन्य सरकारी अस्पतालों की ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी। दो से चार मार्च तक इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। अगले सप्ताह की शुरुआत में 1 मार्च को रविवार है और 2 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। पहले से चली आ रही व्यवस्था के कारण 27 फरवरी को चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 23:11 IST
आज खुले रहेंगे बैंक: सोमवार से तीन दिन तक छुट्टी, चार मार्च को BHU, ट्रॉमा सेंटर की OPD और सर्जरी रहेगी बंद #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #Holi2026 #SubahSamachar
