Bankipur Election Live: भाजपा अध्यक्ष की छोड़ी बांकीपुर सीट का उत्तराधिकारी कौन, आज तय होगा; देखें अपडेट

देश की सबसे चर्चित सीट में से एक बांकीपुर विधानसभा में उपचुनाव आज है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। मैदान में 25 प्रत्याशी हैं। लड़ाई मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा कुमार गुप्ता और जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर के बीच है। इस सीट से विधायक रह चुके नितिन नवीन के उत्तराधिकारी का फैसला आज हो जाएगा। इधर, प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,616 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2,00,060 पुरुष, 1,79,533 महिला और 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 02:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bankipur Election Live: भाजपा अध्यक्ष की छोड़ी बांकीपुर सीट का उत्तराधिकारी कौन, आज तय होगा; देखें अपडेट #GovernmentJobs #CityStates #Patna #Bihar #BiharNews #BankipurByElectionDate #Bankipur #BankipurElectionDate2026 #BankipurConstituencyArea #NirajKumarSinha #PrashantKishor #RekhaGupta #SubahSamachar